गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग लूटकांडों का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में न्यू चुड़ी मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय आरोपी अफरोज शेख को देवघर से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। वंही गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल, नकदी, पर्स, एटीएम व आधार कार्ड समेत बड़ी मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, 11-12 अप्रैल की रात करीब 1 बजे बस स्टैंड रोड पर न्यू परिसदन भवन के पास राहगीरों से लूट की पहली घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं, 16 अप्रैल की रात अमित कुमार लकड़ा से बैग, कपड़े व 8500 रुपये नगद छीनने की दूसरी घटना हुई। इसे लेकर के
एसपी डाॅ विमल कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। इस दौरान पूछताछ में उसने दोनों वारदातों में संलिप्तता कबूल की। इसी सिलसिले में 25 अप्रैल को न्यू चुड़ी मोहल्ला में छापेमारी कर रवानी कुरैशी के घर से 1575 ग्राम गांजा, 50 नशीली गोलियां व 3000 रुपये बरामद किए गए (एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 96/26)। दोनों आरोपी फरार हैं। वही बताया गया कि
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है, उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह समेत पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।




0 Comments