जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पीरटांड प्रखंड के मधुबन में प्रखंड संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से आगामी होने वाले एस आई आर के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त बी एल ए को प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया । इस दौरान उन्हें बताया गया की सरकार द्वारा नियुक्त बी एल ओ के साथ मिलकर किस तरह से कार्य करना है ताकि कोई भी मतदान योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से काटा ना जा सके और सभी उपयुक्त मतदाता का नाम नई मतदाता सूची में जोड़ा जा सके । इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया उपस्थित रहे जिन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी एस आई आर में मतदाताओं के हितों की रक्षा करते हुए किस तरह से कार्य करना है उसे बताया । इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और गिरिडीह विधानसभा के प्रभारी मोहम्मद शमीम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को समाप्त किए जाने और मनमाने तरीके से अलग तरह की योजना लागू किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया । वंही मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की बी एल ए को अत्यधिक सजग रहने की जरूरत है ताकि किसी के साथ भी भेदभाव पूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया से अलग रखने का कार्य ना हो कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय गोस्वामी सोनाराम टुडू राजकुमार सिंह मंसूर अंसारी एजाज अहमद गोपीन मांझी इस्माइल अंसारी शौकत अंसारी मोहम्मद एजाज अंसारी नीतू कुमारी रोहिणी कुमारी राजेश हेंब्रम सुशील कुमार मुरमू नितिन मुर्मू दशरथ किसको महेंद्र सिंह संदीप कुमार यादव अतुल कुमार विक्की कुमार तुरी चंदन कुमार तुरी इसाक अंसारी गुलाम मुस्तफा विष्णु मरांडी लाल मोहम्मद शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



0 Comments