बोकारो जिले का स्थापना दिवस
===================
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने समस्त जिलेवासियों को दी हार्दिक बधाई
===================
आज हमारे गौरवशाली बोकारो जिले का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
1 अप्रैल 1991 का दिन बोकारो के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है, जब तत्कालीन धनबाद जिला के चास एवं चंदनकियारी प्रखंडों तथा गिरिडीह जिला के बेरमो अनुमंडल को मिलाकर इस जिले का गठन किया गया। यह केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान और विकास की नई शुरुआत थी।
प्राकृतिक संसाधनों, औद्योगिक प्रगति और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध बोकारो आज राज्य के प्रमुख जिलों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यहाँ की मेहनतकश जनता, उनकी जीवटता और आपसी सौहार्द इस जिले की असली ताकत है।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने अपने संदेश में कहा कि बोकारो की धरती संघर्ष, समर्पण और प्रगति की अनगिनत कहानियों की साक्षी रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से जिले के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समरसता को और मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
यह दिन हमें अपने गौरवशाली अतीत को याद करते हुए वर्तमान को सशक्त बनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर देता है।
आइए, हम सभी मिलकर अपने प्रिय बोकारो को और अधिक समृद्ध, सशक्त और आदर्श जिला बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।
जय झारखंड, जय बोकारो !!



0 Comments