Translate

बोकारो स्थापना महोत्सव : उपायुक्त ने तैयारियों का किया समीक्षा

बोकारो स्थापना महोत्सव : उपायुक्त ने तैयारियों का किया समीक्षा
===================
संबंधित पदाधिकारियों को दिया जरूरी दिशा-निर्देश
===================
01 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा महोत्सव, पंचायत - प्रखंड व जिला स्तर पर होगा कार्यक्रम
===================

जिले में 01 अप्रैल से 29 अप्रैल तक मनाए जाने वाले बोकारो स्थापना महोत्सव को लेकर बुधवार को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करना और दिशा-निर्देश देना था।
बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीएसओ श्रीमती शालिनी खालको, एनडीसी श्री प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ मो. सफीक आलम, डीटीओ श्रीमती मारुति मिंज, डीपीआरओ श्री रवि कुमार, डीपीओ श्री राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

महोत्सव की तैयारी और दिशा-निर्देश
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को महोत्सव के दौरान सुव्यवस्थित और प्रभावशाली आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बोकारो जिले में अब तक हुए विकास कार्यों का प्रदर्शन, जनभागीदारी को बढ़ाना, और सामाजिक जागरूकता फैलाना होना चाहिए।
उन्होंने पंचायत,प्रखंड और जिला स्तर पर विकास कार्यों का प्रदर्शन,जिले में स्वच्छता अभियान के तहत सड़क और सार्वजनिक स्थल पर सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने आदि की बात कही।
समाजसेवी और अनसंग हीरो होंगे सम्मानित
महोत्सव के दौरान बोकारो के रहने वाले समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को बोकारो की विभूति एवं अनसंग हीरो के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रशासनिक और विभागीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को ऑफिसर ऑफ द मंथ का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि यह महोत्सव केवल उत्सव नहीं है, बल्कि बोकारो की उपलब्धियों और समाज में योगदान देने वालों की सराहना करने का अवसर है।सभी नागरिकों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी इसे और भी यादगार बनाएगी।
डिजिटल अभियान और सोशल मीडिया सहभागिता
इस महोत्सव के प्रचार के लिए #BokaroSeJohar हैशटैग के माध्यम से डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। जनता से अनुरोध किया कि वे सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करें , जो भी अच्छा कार्य कर रहे हैं उसे साझा करें और महोत्सव को व्यापक स्तर पर प्रमोट करें।
बोकारो स्थापना महोत्सव इस जिले के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास का प्रतीक बनकर* सामने आएगा, जिसमें *हर नागरिक की भागीदारी इसे सफल बनाएगी।

Post a Comment

0 Comments