Translate

फूड पॉइजनिंग कांड पर विधायक कल्पना सोरेन एक्शन में, अस्पताल से गांव तक संभाली कमान

फूड पॉइजनिंग कांड पर विधायक कल्पना सोरेन एक्शन में, अस्पताल से गांव तक संभाली कमान

मरीजों से मुलाकात, गांव पहुंचकर दिया भरोसा सरकार हर पीड़ित के साथ

गिरिडीह : जिले में हाल ही में हुई फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद हालात का जायजा लेने गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन खुद मैदान में उतर गईं। उन्होंने पहले सदर अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना और फिर प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की सदर अस्पताल में विधायक ने एक एक मरीज से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से इलाज की पूरी स्थिति की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिया कि किसी भी मरीज के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए विधायक कल्पना सोरेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “सभी प्रभावित लोगों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है, सरकार पूरी तरह से उनके साथ है अस्पताल निरीक्षण के बाद वे सीधे प्रभावित गांव पहुंचीं, जहां पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रभावित लोगों तक हर जरूरी मदद तुरंत पहुंचाने के निर्देश दिए इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सभी मरीजों का इलाज जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विधायक के दौरे के बाद राहत कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments