अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
===================
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सेक्टर-12 एफ के समीप मुख्य पथ पर छापामारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उक्त ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर सेक्टर-12 थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।डीएमओ श्री रवि कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।इस छापामारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे।



0 Comments