Translate

श्री आर के महिला कॉलेज गिरिडीह के 18 कैडेट दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हेतु राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज silwaar हजारीबाग गए। वहां 29अप्रैल से 8 मई तक चलने वाले CATC-1 मे कैडेट्स शामिल होंगे । इस बाबत बताया गया कि महाविद्यालय की चयनित छात्रा कैडेट्स 

वहां रहते हुए विभिन्न प्रशिक्षण जैसे शारीरिक शिक्षा, ड्रिल , योग, नेतृत्व, संचार कोशल, फायरिंग तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे 

साथ ही वहां टी एस सी हेतू प्रतिभागियों का चयन ऑब्सटैकल ट्रेनिंग, फायरिंग, हैल्थ ऐंड हाइजीन, जे डी एफ एस जैसे परीक्षा अगले चरण में होगा।वहां रहते हुए कैडेट्स एकता एवं अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान से रुबरु होंगे।ये 18 कैडेट्स कॉलेज की सी टी ओ डॉ पूनम प्रभा मुंडु के नेतृत्व में हजारीबाग गए हैं कॉलेज के प्राचार्य डॉ के एन शर्मा ने छात्रों को इसके लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कैंप मे छात्राएं न सिर्फ प्रशिक्षण लेंगी बल्कि उनकी प्रतिभा मे भी निखार आएगा और इनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।

Post a Comment

0 Comments