मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- गोमिया पेटरवार और कसमार में बढ़ते जा रहे हैं पेयजल संकट का अविलंब निदान की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट से बात किया और स्मार पत्र दिया।
बातचीत के बाद श्री महमूद ने बतलाया कि गोमिया पेटरवार और कसमार की बहुत बड़ी आबादी पेयजल संकट झेल रही है। कहा कि पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकारी व्यवस्था सक्रिय नहीं है, निर्मित संरचनाओं को चालू नहीं किया जा रहा है और पूर्व से चालू संंरचना बंद हो गये हैं। गोमिया के झिरके, सियारी के काशीटांड, कन्डेर जलापूर्ति बंद हो गई है। पेटरवार के चारगी, कोह, उतासारा, उलगढा, ओरदाना इत्यादि पंचायत में निर्मित जलमीनार को चालू नही किया जा रहा, कसमार के 59 गांवो के लिए निर्माणाधीन इंटेकवाल, पाइप बिछाने का काम में देरी किया जा रहा है। श्री महमूद ने कहा कि निर्मित जलमीनिरो एवं इंटेकवेल को चुनाव के वर्ष में समारोह पूर्वक चालू करने के लिए रोक कर रखा जाना संवेदनहीनता एवं अमानवीयता को दर्शाता है।श्री महमूद ने कहा कि निर्मित पेयजल संरचना को यदि अभिलंब चालू नहीं किया गया तो प्यासी जनता आंदोलन पर उतर जाएगी। प्रतिनिधि मंडल मे चुंबन मोहतो, देवानंद प्रजापति, राजेश करमाली, मोहरलाल महतो, फूलचंद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।



0 Comments