Translate

गिरिडीह में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रभात फेरी, बाल श्रम व दहेज प्रथा के खिलाफ उठी आवाज।

गिरिडीह: सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल श्रम, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बुधवार को गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा, सीजीएम सहित कई न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता शामिल हुए।प्रभात फेरी की शुरुआत न्यायालय परिसर से हुई, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः कोर्ट परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करो बाल श्रम अपराध है और “दहेज प्रथा अपराध है” जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने आम जनता से अपील की कि वे इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इन कुरीतियों को खत्म करना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0 Comments