Translate

रविवार को गिरिडीह मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो के कार्यालय कक्ष में तथा नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह के साथ गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला एवं कोयलांचल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने समस्त गिरिडीह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की।

मो० शबा की रिपोर्ट 

रविवार को गिरिडीह मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो के कार्यालय कक्ष में तथा नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह के साथ गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला एवं कोयलांचल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन ने समस्त गिरिडीह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस 

बैठक में यह महसूस किया गया की ऑरेंज मीडिया के द्वारा लगाए गए सारे सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए हैं और बनने के लायक नहीं है तथा इस कारण सुरक्षा व्यवस्था में कुछ परेशानियां सामने आ रही है। इस दौरान बताया गया कि 

शहर के कई व्यवसाईयों द्वारा अपने घर एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं किंतु अधिकांश कमरों में सड़क का परिदृश्य नहीं सामने आता है जिससे अपराध का उद्वेदन करने में पुलिस को कठिनाई होती है। इसे लेकर के 

दोनों इंस्पेक्टर द्वारा शहर के व्यवसाययों से यह अपील की गई कि वह अपने प्रतिष्ठान एवं आवास में कम से कम एक अथवा दो कैमरा मुख्य सड़क के दोनों तरफ फेस करके निश्चित रूप से लगवाने का प्रयास करें और शहर की सुरक्षा में अपना योगदान दें। वंही इस दौरान 

बैठक में यह जानकारी भी उभर के सामने आई कि अनुमंडल अधिकारी गिरिडीह के प्रयास से माननीय मंत्री नगर आवास विभाग एवं स्थानीय विधायक सुदीब्य कुमार सोनू द्वारा समूचे गिरिडीह के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसे लेकर यह 

निर्णय लिया गया की दोनों चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष माननीय मंत्री से समय लेकर मिलेंगे और उनसे जल्द से जल्द यह काम पूरा करने का आग्रह करेंगे ताकि समूचे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हो सके।

Post a Comment

0 Comments