Translate

पुलिस अधीक्षक, बोकारो द्वारा बेरमो अनुमंडल के थाना चतरोचट्टी,आई ई एल थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 25/04/2026 को श्री नाथू सिंह मीना,पुलिस अधीक्षक, बोकारो द्वारा बेरमो अनुमंडल के थाना चतरोचट्टी,आई ई एल थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आम जनता की समस्याओं का त्वरित व विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया।सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की का ससमय निष्पादन हेतु निर्देशित किए ।निरीक्षण के समय श्री बी.एन. सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments