पर्यावरण सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट के द्वारा किरण पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया ।
पर्यावरण सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आफ गिरिडीह के द्वारा किरण पब्लिक स्कूल में 50 फलदार वृक्ष लगाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के द्वारा 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक पर्यावरण सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न क्लबों के द्वारा पर्यावरण संबंधीत कार्य किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज हमारे क्लब के द्वारा 50 फलदार वृक्ष लगाया गया। इस दौरान जिला चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारे क्लब की प्राथमिकता है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम किया जाय। हम सभी जानते हैं कि पर्यावरण संतुलन के लिए सबसे कारगर उपाय वृक्षारोपण है। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन राजेश गुप्ता ने कहा कि इसके पहले हमारे क्लब के द्वारा विभिन्न संस्थाओं में 1000 से अधिक पेड़ लगाए गए हैं और आगे भी हमारा यह कार्यक्रम जारी रहेगा। प्रेसिडेंट इलेक्ट लायन राहुल बर्मन ने कहा कि हम सब की जवाब दे ही है कि पर्यावरण को संतुलित किया जाए।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष दिन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश और लायन राजेश गुप्ता सचिव संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार शर्मा उपाध्यक्ष राहुल कुमार राहुल बर्मन शत्रुघ्न प्रसाद सिंह किरण पब्लिक स्कूल के निदेशक राजीव कुमार सिंह उपस्थित थे।






0 Comments