Translate

अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा जब्त

अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा जब्त

===================

सेक्टर 12 के समीप छापामारी अभियान में मिली सफलता खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी

===================

जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला अन्तर्गत आर.वी.एस. कॉलेज, सेक्टर 12 के समीप मुख्य पथ पर छापामारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को पकड़ा गया। उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर सेक्टर 12 थाना को सुपुर्द कर दिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में खान निरीक्षक श्री सीताराम टुडू, खान निरीक्षक श्री अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल सक्रिय रूप से मौजूद थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments