Translate

प्रेम प्रसंग में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, काफी मशक्कत के बाद 13 घंटे बाद नीचे उतरा।

प्रेम प्रसंग में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, काफी मशक्कत के बाद 13 घंटे बाद नीचे उतरा।

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतिलेदा पंचायत के लखठाही गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 25 वर्षीय संजय रजक अपनी प्रेमिका से शादी कराने और परिवार पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि युवक सुबह करीब चार बजे टावर पर चढ़ा और लंबे समय तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक एक युवती से प्रेम करता था और दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत भी हुई थी, लेकिन बाद में युवती पक्ष द्वारा युवक और उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। वंही उसके टावर पर चढ़ने पर 

घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। युवक लगातार अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था।

करीब 13 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे और पुलिस-ग्रामीणों की समझाने के बाद युवक आखिरकार सुरक्षित नीचे उतर आया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वंही इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments