Translate

मंगलवार को गिरिडीह के अरघा घाट वार्ड संख्या-14 में “मईया सम्मान” योजना के भौतिक सत्यापन हेतु कैंप का आयोजन किया गया ।




मंगलवार को गिरिडीह के अरघा घाट वार्ड संख्या-14 में “मईया सम्मान” योजना के भौतिक सत्यापन हेतु कैंप का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद अजय झा की देखरेख में किया गया। इस दौरान उनके सहयोगी ममता गुप्ता एवं विश्वनाथ जी भी उपस्थित रहे । इस दौरान कैंप में वार्ड क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। इस मौके पर सत्यापन कार्य को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान वार्ड पार्षद 14 के वार्ड पार्षद नीलम झा ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, वे समय पर पहुंचकर अपना सत्यापन अवश्य करा लें, ताकि योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

Post a Comment

0 Comments