चाईबासा
विनय मिश्रा
कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा द्वारा दिनांक 29.05.2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर कुल 30 चापाकलों की मरम्मत की गई। इसके अतिरिक्त आरआरपी के तहत 15 चापाकलों की भी मरम्मत की गई। इस प्रकार कुल 45 चापाकलों को मरम्मत कर पुनः चालू कराया गया। इस अभियान के तहत सदर (चाईबासा), झींकपानी, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, टोंटो, तांतनगर, हाटगम्हरिया, मंझगांव एवं कुमारडुंगी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की गई।
सदर (चाईबासा) प्रखंड के गाईसूटी पंचायत अंतर्गत फिचिहातु गांव के खास टोला में कुदादा के समीप चापाकल की मरम्मत की गई। वहीं बादुड़ी पंचायत के कातिगुटु गांव में उच्च मध्य विद्यालय, जामुन पुरती एवं जितेन्द्र पुरती के निकट खराब पड़े चापाकलों को ठीक कर चालू कराया गया।
झींकपानी प्रखंड के हाथीमंडा पंचायत अंतर्गत हाथीमंडा गांव में काडे बानरा, साधो सिंह अल्डा एवं सोना बानरा के समीप चापाकलों की मरम्मत की गई। जगन्नाथपुर प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में राम मंदिर एवं राहुल रंजन के निकट तथा करजिया पंचायत के देवरासाई गांव में पातर हेम्ब्रम के पास खराब चापाकलों को दुरुस्त किया गया। इसके अतिरिक्त मोंगरा पंचायत के छोटासाई गांव में विद्यालय के सामने स्थित चापाकल को भी ठीक किया गया।
नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत अंतर्गत कोटगढ़ गांव के किटीसाई में अमूल तिरिया, बोंजसाई में सरस्वती शिशु मंदिर तथा कीर्तन मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की गई। टोंटो प्रखंड के पुरानापानी पंचायत में मुंडासाई एवं मोतेमापी टोला में बिरी सिंह, अनिता सुंडी एवं अन्य ग्रामीणों के घरों के पास स्थित चापाकलों को पुनः चालू कराया गया।
तांतनगर प्रखंड के पुर्णिया पंचायत अंतर्गत गंगाराम सवैया, जोगेन सवैया, कल्याण स्थल एवं सयोब सवैया के निकट खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की गई। हाटगम्हरिया प्रखंड के कुसुमुंडा पंचायत स्थित बरूसाई गांव में सोमरा पिंगुवा एवं लखन पिंगुवा के पास चापाकलों को ठीक किया गया।
मंझगांव प्रखंड के अधिकारी पंचायत अंतर्गत अधिकारी गांव में चाता साई एवं छोटा राय बिरुवा के समीप खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की गई। वहीं कुमारडुंगी प्रखंड के कुसमिता पंचायत अंतर्गत बिचाबुरू गांव के बानापदा टोला में सुशील गागराई, कुलचरण गागराई, माना गागराई, मंगु गागराई एवं ज्ञान गागराई के निकट स्थित चापाकलों को दुरुस्त कर ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई।


0 Comments