■ *हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से बंदियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई।*
■ *स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के साथ विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।*
*राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत संचालित 100 डेज टीबी कैंपेन के तहत आज जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा, गोड्डा में बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
*कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के बीच क्षय रोग (टीबी) की समय पर पहचान कर उन्हें जागरूक करना है। इस अवसर पर बंदियों की हैंडहेल्ड एक्स-रे (Handheld X-Ray) मशीन के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही उन्हें टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।*
*कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण मोहन, मेडिकल ऑफिसर, सदर अस्पताल, गोड्डा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बंदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच (Eye Check-up), एचआईवी (HIV) जांच, हेपेटाइटिस जांच तथा कुष्ठ रोग (Leprosy) स्क्रीनिंग की गई।शिविर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP), राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (NLEP) एवं राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों एवं हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम द्वारा बंदियों को विभिन्न संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।*
*कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार से रोग पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसी उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।*
*मौके पर जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक प्रबंधक जयशंकर, कुमुद रंजन, मुकेश कुमार एएनएम मीरा कुमारी, जयमाला कुमारी, UCF बेबी कुमारी , सहिया नरगिस जहां, राखी कुमारी आदि लगा उपस्थित रहे।*


0 Comments