विनय मिश्रा
जिला पश्चिमी सिंहभूम के अंतर्गत कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न गाँव में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।इनमें आयुष विभाग पश्चिमी सिंहभूम के पदस्थास्पित आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों द्वारा कुल 303 मरीजों की जाँच की गई।
आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अब इस महीने के अंतिम चरम पर है। आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारीयों द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आयुष चिकित्सा के लाभ उपलब्ध कराने का कार्य काफी सराहनीय रहा है।
ऐसे गाँव जहाँ के आवागमन का रास्ता कच्ची सड़कों पर निर्भर है, आसानी से पैदल चलना भी मुश्किल है, कई दूरी चलने के बाद पक्की सड़क मिलती है, दवाइयों के शुल्क नहीं दे पाते, ऐसे कई परेशानियों के वजह से ग्रामीण वासी स्वास्थ्य चिकित्सा के लाभ से वंचित रह जाते हैँ। आयुष चिकित्सकों ने ऐसी कई मुश्किलों के होते हुए भी ऐसे क्षेत्रों में जाकर मरीजों तक आयुष औषधियों का लाभ पहुंचाया।
शिविरों में मधुमेह, रक्तचाप की जाँच किए गए। अन्य रोग जैसे वात, गठिया, माहमारी, धातु समस्या, बवासीर, चर्म रोग, रक्तल्पता, मूत्र समस्या, बच्चों में कर्ण विकार, दन्त विकार, पेट से जुड़ी कई समस्याएं एवं बदलते मौसम में होने वाली अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जाँच कर आयुष औषधियां दी गईं।
यह शिविर हाटगम्हरिया प्रखंड के गाँव बलंडिया
नुवोमुंडी के बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में, खुटपानी के ऊपरलोटा और बासाहातु, गोईलकेरा के बराबीर, बंदगाव के करंजो कराइकेला, जगन्नाथपुर के मोंगरा, मनोहरपुर के पुराना मनोहरपुर एवं मांझारी के पुरदा गाँव में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारीगण डॉ यशवंती, डॉ टिम्मा, डॉ सुष्मिता, डॉ सुशील, डॉ सूर्यभूषण, डॉ अनिरुद्ध, डॉ निशा, डॉ राधिका एवं डॉ प्रदीप द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की जाँच की गई एवं आयुष औषधियाँ दी गईं। साथ ही योग प्रशिक्षकों द्वारा योग कराया गया योग के लाभ बताये गए। साफ-स्वछता के लाभ बताए गए। सही खान-पान के लिए और नशा मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अवगत कराया की किसी भी प्रकार की रोग -बिमारी में बिना देर किए अपने गाँव की आशा (सहिया) दीदीओं से संपर्क कर स्वास्थ्य केंद्रों से निःशुल्क दवाइयाँ लेकर समय पर उपचार कराएं और स्वस्थ रहें।


0 Comments