Translate

उपायुक्त ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनीं आमजनों की समस्याएं

विनय मिश्रा
  
लोहरदगा
उपायुक्त ने जनता मिलन  कार्यक्रम में सुनीं आमजनों की समस्याएं
समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

जनता मिलन के दौरान भूमि निबंधन, आवास योजना, नियोजन, पथ निर्माण, पेयजल, सौर चालित सिंचाई योजना सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आगंतुकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Post a Comment

0 Comments