केजीबीवी गोमिया की दो छात्राओं ने किया कमाल, जिले में 7वें और 10वें स्थान पर
गोमिया, (प्रतिनिधि)
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गोमिया की दो छात्राओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राएं जिले की टॉप-10 सूची में शामिल हुई हैं।विनीता मरांडी, पिता दयाराम मरांडी, माता मैनी बेसरा, ग्राम तिसरी परसीटोंगरी ने 87.80% अंक यानी 439 अंक प्राप्त कर जिले में 7वां स्थान हासिल किया है।
वहीं विद्या कुमारी, पिता राजु कुमार महतो, माता किरण देवी, पता ग्राम सदावन, नावेशवर विहार गोमिया ने *87% अंक* यानी 435 अंक लाकर जिले में 10वां स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय की वार्डन-सह-शिक्षिका अनिमा कुमारी ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। शिक्षक सूरज अग्रवाल, बिनोद प्रजापति, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्समी कुमारी और रुखसार बानो ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली इन छात्राओं की सफलता अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी।




0 Comments