फॉरवर्ड ब्लॉक ने जलापूर्ति की समस्या से परेशान ग्रामीणों के साथ डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया।
मुलाकात कर डीसी को सौंपा ज्ञापन। 10 दिनों में बेरदोंगा प्लांट का पानी सप्लाई चालू होने का मिला आश्वासन।
संगठन ने कहा, पानी चालू नहीं हुआ तो लोग उतरेंगे सड़क पर।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के बैनर तले सैकड़ो महिला-पुरुषों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित पेयजलापूर्ति शुरू करने को लेकर जुलूस निकाला और डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके
बाद में उपायुक्त रामनिवास यादव ने संगठन के प्रतिनिधि मंडल से बात की और पीएचइडी विभाग के अधिकारी से इस बात कर प्रतिनिधि मंडल को बेरदोंगा पानी प्लांट से 10 दिनों के भीतर जलापूर्ति शुरू किए जाने का आश्वासन दिया।
वंही मौके पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं संगठन के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, बेरदोंगा सहित जिले के अधिकांश जलापूर्ति योजनाओं का कमोबेश एक जैसा हाल है। या तो वे बंद हैं, या लचर हालत में। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कहा कि, इन योजनाओं की विफलता का मुख्य कारण, इसके नाम पर हुई लूट है। सत्ता-शासन या संबंधित विभाग को इससे कोई मतलब नहीं। इस बाबत जन शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया जाता।
श्री यादव ने कहा, पानी की समस्या को लेकर जब हद पार हो चुकी, तो लोग आंदोलन में उतरना शुरू किए हैं। 10 दिनों के भीतर यदि पानी चालू नहीं हुआ, तो हमारे लिए जनता के साथ बड़े पैमाने पर पुनः सड़कों पर उतरने की बाध्यता होगी।
मौके पर संगठन के वरिष्ठ नेता सोमनाथ मुखर्जी सहित संजय चौधरी, मनोज कुमार यादव, रामलाल मंडल, द्वारिका कोल, बुधन कोल, राजेंद्र तुरी, सुनील मरांडी, सुरेंद्र दास, संतोष राय, शंभू ठाकुर, साहेब यादव, रियाज अंसारी, रुस्तम अंसारी, बालेश्वर यादव, पंकज वर्मा, नंदकिशोर यादव, अरुण वर्मा, छोटेलाल यादव, सुखदेव गोस्वामी, कलावती देवी, भीमलाल कोल, पूरन कोल, बुधन कोल, राजकुमार कोल, तिलक पंडित, रामचंद्र गोप, विनोद दास, श्यामलाल कोल, राजू कोल, भुनेश्वर कोल, रामेश्वर कोल, कुंती देवी, आदित्य गुप्ता, मोतीलाल हांसदा, ललिया देवी, कुना देवी, बेबी देवी, सहोदरी देवी, अर्जुन यादव, जहल यादव, कारी देवी, गीता देवी, पोदीना देवी, अमिया देवी, बसमतिया देवी, सविता देवी, राधिका देवी, सुरजी देवी एवं अन्य मौजूद थे।








0 Comments