■ *जिलेभर में एक माह तक चलेगा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष जनजागरूकता अभियान।*
■ *तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति लोगों को प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक किए जाए :-उपायुक्त*
====================
*विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा द्वारा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।*
*इसी क्रम में आज दिनांक 31.05.2026 को सदर अस्पताल परिसर, गोड्डा से जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ0 एस.सी. शर्मा ,सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ0 ताराशंकर झा एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से तंबाकू नियंत्रण संबंधी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।*
*इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। यह कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक असाध्य रोगों का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू सेवन पर नियंत्रण आवश्यक है तथा इसके लिए जनसहभागिता और जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान, इससे बचाव के उपाय तथा तंबाकू छोड़ने के लिए उपलब्ध सहायता एवं परामर्श सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।*
*राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत संचालित यह विशेष जागरूकता अभियान आगामी एक माह तक जिलेभर में चलाया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां, अनुमंडल स्तर पर जांच अभियान तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।*
*कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, चिकित्सकगण एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।*


0 Comments