Translate

गिरिडीह के पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी का विदाई एवं नवनियुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित।

गिरिडीह के पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी का विदाई एवं नवनियुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित।

गिरिडीह के प्रखंड अंतर्गत खंडोली पर्यटक स्थल स्थित नेचर व्यू रिजॉर्ट में फेयर प्राइस डीलर शॉप एसोसिएशन, गिरिडीह जिला की ओर से पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के विदाई एवं नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हांसदा के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में डीलर बंधु शामिल हुए। इस समारोह के दौरान वक्ताओं ने पूर्व जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जन वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वहीं, नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी तेज कुमार हांसदा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उपस्थित डीलरों ने सहयोग का भरोसा जताया। उन्होंने भी सभी के साथ मिलकर पारदर्शिता एवं बेहतर सेवा देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर 

कार्यक्रम के दौरान जन वितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने, लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाने एवं विभागीय कार्यों में समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई। वंही कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर जिले में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments