Translate

बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद।

 बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद। 

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- बेरमो अनुमंडल में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

बेरमो अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने बकरीद पर्व को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुमंडल के सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली गई है, जहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और तेज कर दिया गया है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों, मस्जिदों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं। विशेषकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक संदेशों से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलती है तो तुरंत कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो।

अनुमंडल पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और मिल-जुलकर इस पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।

Post a Comment

0 Comments