विभिन्न विभागों, एजेंसियों द्वारा भूमि अधियाचना से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में उपयुक्त आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया....
================================
विकास कार्यों में किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आपसी समन्वय के साथ बेहतर परिणाम दें- उपायुक्त, बोकारो....
================================
आज दिनांक 07 मई, 2026 को विभिन्न विभागों, एजेंसियों द्वारा भूमि अधियाचना से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा बैठक उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया। मौके पर सभी अंचलों के अंचलाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक निर्माण कार्यों के लिए विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा अधियाचित भूमि आवंटन से संबंध में कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। मूलरूप से विद्युत सब स्टेशन, नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र, छात्रावास डॉरमेट्री निर्माण, डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन, गैस पाइपलाइन, शहरी इलाकों को विकसित करने संबंधी तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए महिला महाविद्यालय का निर्माण भूमि आवंटन के संबंध में संबंधित अंचलाधिकारी के कार्य प्रगति की अवस्थिति से अवगत होते हुए कार्य में तीव्रता लाने का उपायुक्त श्री अजय नाथ झा द्वारा निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्य त्वरित गति से पूरा हो सके इसके लिए सभी अंचलाधिकारी शीघ्र कार्रवाई करते हुए भूमि का चिन्हीकरण करें एवम शीघ्र प्रतिवेदित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया किया जाना आवश्यक है। इसमें किसी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार एवं सभी अंचलों के अंचलाधिकारी उपस्थित थे।


0 Comments