बोकारो हवाई अड्डा विस्तारीकरण से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा उपायुक्त की अध्यक्षता में बोकारो परिसदन के सभाकक्ष में आहूत बैठक में की गई....
================================
रनवे के दोनों तरफ से झाड़ियों की कटाई एवं साफ सफाई शीघ्र करें पूरा- उपायुक्त, बोकारो....
================================
बोकारो हवाई अड्डा विस्तारीकरण से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आज दिनांक 07 मई, 2026 को बोकारो परिसदन के सभाकक्ष में आयोजित की गई। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बोकारो हवाई अड्डा से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
रनवे के दोनों तरफ से झाड़ियों की कटाई एवं साफ सफाई का कार्य आगामी 15 दिनों में करें पूरा-
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने कहा कि बोकारो हवाई अड्डा से जल्द उड़ान सुनिश्चित करने हेतु सभी विभाग आपस में समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बोकारो के विकास को एक नई उड़ान दी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए हवाई अड्डा से उड़ान जल्द सुनिश्चित करना हम सभी का लक्ष्य हैं, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ सभी आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें। साथ ही उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को बोकारो हवाई अड्डा परिसर में 75 मीटर रनवे के दोनों तरफ से झाड़ियां की कटाई एवं साफ सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया।
बैठक के दौरान बीएसएल के प्रतिनिधि श्री ए.के. तिवारी, एएआई रांची के उप महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार, नगर डीएसपी श्री आलोक रंजन, डीपीआरओ श्री रवि कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी चास श्रीमती जया कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


0 Comments