गिरिडीह नगर भवन में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वंही भीषण गर्मी को देखते हुए अन्नपूर्णा देवी ने विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने और शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही
जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित पानी टैंकर भेजने और खराब जलमीनारों की जल्द मरम्मत कराने को कहा गया। वंही मौके पर राशन वितरण में पारदर्शिता तथा मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क निर्माण योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। इस
बैठक में नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और राज्य सभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद समेत विधायकों ने क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।






0 Comments