Translate

नये एसडीओ धीरेन्द्र कुमार का एआईएसएमजडब्लूए ने किया स्वागत।

गिरिडीह : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन एआईएसएमजडब्लूए के जिला अध्यक्ष संजय लाल एवं जिला प्रभारी अभय कुमार ने संगठन की ओर से गिरिडीह के नवनियुक्त एसडीओ धीरेन्द्र कुमार का बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने नये एसडीओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गिरिडीह में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। वहीं एसडीओ धीरेन्द्र कुमार ने भी संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन आम लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।मौके पर पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई एआईएसएमजडब्लूए पदाधिकारियों ने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments