Translate

मुहर्रम, 2026 के सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में जिला शांति समिति की बैठक शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में सम्पन्न।

सीसीटीवी कैमरा से कि जा रही है कड़ी निगरानी। 

================================

सोशल मीडिया पर रखी जा रही निगरानी। 

================================

मुहर्रम, 2026 के सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में जिला शांति समिति की बैठक शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में सम्पन्न। 

================================

 
मुहर्रम, 2026 के सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में जिला शांति समिति की बैठक शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में उपायुक्त बोकारो श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता* में आयोजित की गई। बैठक में *पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीना, एएसपी चास श्री वेदांत शंकर, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस श्री अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता श्री सुनील चंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांढ़.एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज व्यमनस्यता फैलाने वालों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखें एवं शरारती तत्वों के साथ कडाई से निपटे। उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी डीजे संचालक कानून के अधीन डीजे का संचालन करें नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों अथवा कोई भी कंटेंट बिना सत्यापित किये अग्रसारित ना करें। संदेह होने पर प्रशासन व पुलिस को सूचित करें।

विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वह रूट लाइन के सभी बिजली के तारों को चुस्त-दुरुस्त रखें ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना घटित हो। सभी बिजली के तारों को कवर्ड एवं कार्यपालक अभियंता इसे स्वयं निगरानी करें।

उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को शांति समिति की बैठक निश्चित रूप से कर लेने को कहा। उन्होंने कहा कि त्यौहार को भाईचारगी के माहौल में मनाने हेतु समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों का सक्रिय सहयोग लें एवं सभी अखाड़ा समितियों के साथ बैठक सुनिश्चित करें। ताजिया की ऊंचाई सीमित रखें ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो। पूर्व की घटना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें।

सीसीटीवी कैमरा से कड़ी निगरानी- शरारती तत्वों से निपटने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग नियंत्रण कक्ष से की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग सक्रिय रूप से कार्यरत रहे एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी पुख्ता तैयारी रखें।

पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीना ने कहा कि मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही होमगार्ड एवं चौकीदार को ड्यूटी पर लगाया गया है। पुलिस बल की कोई कमी नहीं है। सभी आम नागरिक कानून एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाए।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारगी की भावना से त्योहार मनाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें। संदेह होने पर जिला प्रशासन को अवश्य सूचित करें। प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है ।

Post a Comment

0 Comments