मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- 'करो योग रहो निरोग’ के मार्ग का अनुसरण करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें खेल शिक्षक सूरज कुमार के निर्देशन में बच्चों एवं प्राचार्या स्तुति सिन्हा, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा अनेक प्रकार के आसन, प्राणायाम एवं योगाभ्यास किया गया। इस बारे में विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बच्चों को बताया कि पढ़ाई के साथ ही योगा हमारे जीवन में काफी जरूरी है। योग करने से जहां हम स्वस्थ रहते हैं वहीं हम अपने काम में भी ध्यान रख सकते हैं। आज योगा करने के बाद सभी बच्चे काफी खुश नज़र आए और प्रतिदिन योग करने का फैसला किया।





0 Comments