निपु सिंह जाएंगे कामाख्या 26 जून को मां से लेंगे आशीर्वाद
झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने 26 जून को मां कामाख्या का दरबार जाएंगे और मां से लेंगे आशीर्वाद ।
श्री सिंह ने कहा की मां कामाख्या की बहुत बड़ी शक्ति है जो भी इंसान अपना मन्नत लेकर जाता हैं उसका मां पूरा करती है और उन्होंने कहा कि मां कामाख्या के दरबार में हर साल अंबुबाची मेला 22 से 26 जून के बीच लगता है उस मेला का आनंद भी श्रद्धालु लेते हैं और पूरे देश से मेले में आने-जाने वाले सभी श्रद्धालु और साधु संतों पर विशेष ध्यान रखा जाता है हर जगह खाने के लिए भंडारा लगाया जाता है और कई कलाकारों ने मां के दरबार के निकट नृत्य गाना करते हैं और सिंह ने जोर देकर कहा कि सभी हिंदू भाइयों एवं बहनों को एक बार जरूर मां के दरबार में जाना चाहिए और मां से आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्होंने कहा कि मां के पास जाने से ही खुशियां दुगुनी हो जाती है ।


0 Comments