Translate

सर्किट हाउस बोकारो के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बैठक माननीय अध्यक्ष श्री सरयू राय की अध्यक्षता में सम्पन्न

आज दिनांक 23 जून, 2026 को सर्किट हाउस बोकारो के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की बैठक माननीय अध्यक्ष श्री सरयू राय की अध्यक्षता में सम्पन्न। 

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री संदीप शिंदे, अपर समाहर्ता श्री सुनील चंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

माननीय अध्यक्ष श्री सरयू राय ने सर्वप्रथम समिति की प्रासंगिकता एवं महत्ता को बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष रेखांकित किया। तत्पश्चात एक-एक सभी विभागों के कार्यों एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम 2005, सेवा की गारंटी अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम आदि विषयों पर आम जनता के अधिकारों के बारे में बताते हुए इन विषयों में किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही जिला में अस्पतालों की स्थिति, पेयजल की सुविधा, कचरा निष्पादन का जिला स्तरीय व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कल्याण विभाग से सरना स्थलों के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।  

Post a Comment

0 Comments