Translate

गिरिडीह में सिख पंथ के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का 431वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

 
सिखों के छठे गुरु धन धन श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का 431 वां प्रकाश पर्व स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय रागी जत्था द्वारा धन 

सतिगुरु मेरा मारि जीवालै सभ किछु जाणै जिसु का सभु मालै साचा साहिबु सचु तपावाउ जिसु होइ दइआ तिसु मिलै निवाउ कीर्तन सुन कर सभी संगत निहाल हुए एवं संगतों द्वारा बोले सो निहाल सत् श्री अकाल के उदघोष से गुरुद्वारा का माहौल भक्तिमय हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बताया गया कि

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को लेकर पिछले 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ की संपूर्णता पर विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया ।

वहीं प्रकाश पर्व पर काफी संख्या में सिख परिवार के लोग समेत गणमान्य शामिल हो कर गुरु का आशीर्वाद लिया। वंही कीर्तन के उपरांत संगतों ने गुरु के अटूट लंगर का प्रसाद लिया। इस मौके पर अटूट लंगर की सेवा डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा एंड फैमिली द्वारा कराई गई थी। इस पावन 

प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा के प्रधान सेवक डॉ सरदार गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शम्मी, डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, सरदार देवेंद सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार परमजीत सिंह दुआ सरदार भूपेंद्र सिंह ,प्रिंस सलूजा, सरदार परमजीत सिंह , सरदार चरणजीत सिंह सलूजा,कुशल सलूजा ,सुधीर आनंद,रतन गुप्ता, बलजीत सलूजा,समेत बड़ी संख्या में सिख परिवार के महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments