Translate

रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह जिले की पीरटांड़ प्रखंड इकाई की ओर से हरिजन टोला चिरकी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया।

रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह जिले की पीरटांड़ प्रखंड इकाई की ओर से हरिजन टोला चिरकी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से अभाविप प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू उपस्थित रहे । बैठक को संबोधित करते हुए श्री मंटू मुर्मू ने कहा कि पीरटांड प्रखंड अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र सदियों से आदिवासी समाज का सर्वोच्च देवता मरांग बुरू एवं संस्कृति का केंद्र बिंदु रहा है । इसी प्रकार जैन समुदाय के लिए दुनिया का सबसे पवित्र और सर्वोच्च तीर्थ स्थल है, जिसे सम्मेद शिखरजी भी कहा जाता है और ब्रिटिश काल के विद्रोहों का साक्षी रहा है । प्रांत SFS सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि पीरटांड़ जैसे सुदूर ग्रामीण एरिया में शिक्षा से जोड़ना ABVP का लक्ष्य है। जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि ABVP का स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुआ था इस वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर पूरा गिरिडीह जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा पीरटांड़ प्रखंड में दौड़ प्रतियोगिता एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक को सफल बनाने में साहिल तुरी, आफरीन परवीन , अंतरा कुमारी, सुरभि कुमारी, दीपक मरांडी, सूरज सोरेन, रोहित कुमार , रोहित राय, विनय कुमार, बादल कुमार, शुभम कुमार ,मिलन कुमार, रंजीत कुमार, शिवा कुमार आदि कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Post a Comment

0 Comments