Translate

मर्सी हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ।

गिरिडीह: शहर स्थित मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श लिया तथा उपलब्ध जांच सुविधाओं का लाभ उठाया शिविर के दौरान मरीजों के लिए शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की नि:शुल्क जांच की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा 2डी ईको एवं पीएफटी जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जांच एवं उपचार पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें सर्जरी विभाग से डॉ. अनुज अनिल लड्डा, हड्डी रोग विभाग से डॉ. रोइशउदीन, मेडिसिन विभाग से मो. शहजाद शेख, स्त्री रोग विभाग से डॉ. लीलावती पाडिगेला, बाल रोग विभाग से डॉ. प्रियंका अग्रवाल, दंत रोग विभाग से डॉ. विशाल शाहाबादी एवं डॉ. सौरभ जगनानी, कान-नाक-गला विभाग से डॉ. विवेक डोकानिया, अल्ट्रासाउंड विभाग से डॉ. नितेश सिंह तथा त्वचा रोग विभाग से डॉ. फरहा आजाद ने मरीजों का परामर्श एवं उपचार किया मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. पी.एच. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य गिरिडीह एवं आसपास के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर में 300 से अधिक मरीजों की भागीदारी लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। अस्पताल आगे भी समय-समय पर जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर एवं विशेष परामर्श कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।शिविर में पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों से जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अच्छा अवसर मिलता है और बेहतर इलाज की सुविधा सुलभ हो पाती है।

Post a Comment

0 Comments