Translate

एसडीओ चास की औचक छापेमारी में अवैध पेट्रोल-डीजल एवं इथेनॉल भंडारण एवं कारोबार का भंडाफोड़।

एसडीओ चास की औचक छापेमारी में अवैध पेट्रोल-डीजल एवं इथेनॉल भंडारण एवं कारोबार का भंडाफोड़। 

===================

सेक्टर-12 एवं बालीडीह क्षेत्र में कार्रवाई, भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल-ईथोनाल बरामद। 

===================

स्थानीय थाना प्रभारी - पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान। 

===================

रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी (चास) श्रीमती प्रांजल ढांडा के नेतृत्व में कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती जया कुमारी, सेक्टर 12 थाना प्रभारी श्री सुभाष चन्द्र सिंह एवं बालीडीह थाना प्रभारी श्री संदीप व पुलिस बल द्वारा सेक्टर-12 एवं थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल के भंडारण तथा क्रय-विक्रय के मामले का भंडाफोड़ किया गया।

छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में ड्रम में पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल का अवैध भंडारण पाया गया। 

पहले टीम द्वारा छापेमारी आरबीएस कॉलेज समीप सेक्टर 12 में तेल का टैंकर (एचपीसीएल ट्रांसपोर्टर) एवं ड्रम में भारी मात्रा में अवैध रूप से ड्रम में पेट्रोल - डीजल बरामद किया गया।

वहीं, दूसरा बालीडीह थाना क्षेत्र बीपीसीएल प्लांट समीप सीमलदुही के समीप भी भारी मात्रा में ड्रम में पेट्रोल - डीजल एवं इथेनॉल टीम द्वारा बरामद किया गया। सभी को जब्त कर लिया गया है।

टीम द्वारा तीसरे स्थान गरगा डैम समीप झोपरा में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां एक छोटा तेल टैंकर वाला वाहन,कुछ खाली ड्रम एवं कुछ सामग्री बरामद हुआ।

एसडीओ चास ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध ईंधन कारोबार के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध भंडारण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल- इथेनॉल का भंडारण अथवा बिक्री की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

खबर लिखे जाने तक जब्त पेट्रोल - डीजल - इथेनॉल की मात्रा की मापी एवं एच.पी.सीएल एवं बी.पी.सीएल द्वारा आगे की कार्रवाई जारी थी। 

राधानगर में बीपीसीएल कंपनी के कर्मी श्री संतोष प्रसाद पहुंच अग्रेत्तर कार्रवाई कर रहे थे।

Post a Comment

0 Comments