Translate

निषिद्ध मादक पद्धार्थों के विरूद्व राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम में "खेल जीवन है, नशा विनाश है" विषय पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के बीच चर्चा किया गया।

पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, राँची झारखण्ड तथा जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा आयोजित निषिद्ध मादक पद्धार्थों के विरूद्व राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम आज दिनांक 20 जून, 2026 को स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स चंदनकियारी, बोकारो में आयोजित किया गया जिसमे खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने "खेल जीवन है, नशा विनाश है" विषय पर चर्चा करके समाज में निषिद्ध मादक पद्धार्थों के विरूद्व राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

नशे मुक्त समाज निर्माण के लिए यह अभियान एक सशक्त व प्रभावी कदम है। यह लोगों को जागरूक करने और उन्हें नशा मुक्ति के संकल्प से जोड़ने का एक बेहतरीन माध्यम है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। 

इस आयोजन में प्रशिक्षक आशु भाटिया, मोहन साहू, महेंद्र करमाली, हेमन्त कुमार,चौहान महतो, खेल मित्र एवं चंदनकियारी खेल केंद्रों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments