Translate

मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

 
मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट : मुहर्रम पर राजा नगर छपरगढ़ा में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, एसडीपीओ व ओपी प्रभारी का अंजुमन कमेटी ने किया स्वागत। मुहर्रम के मौके पर तेनुघाट के राजा नगर छपरगढ़ा में शनिवार को ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। अंजुमन कमेटी राजा नगर छपरगढ़ा की ओर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह एवं तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर हाजी मुस्लिम शाहरुख आलम, सदर रिजवान अंसारी, सेक्रेटरी मेराज अंसारी, पंचायत समिति सदस्य असलम हुसैन, एसटीएस अंसारी सकुरीन, जहांगीर पिकरोद, मुख्तार एजाज अंसारी, अजलेमान मकसूद समेत अंजुमन कमेटी राजा नगर छपरगढ़ा के अन्य सदस्य मौजूद थे।  ताजिया जुलूस प्राथमिक विद्यालय परिसर के समीप से शुरू हुआ। "या हुसैन" के नारों के साथ अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद ओपी प्रभारी भजन लाल महतो दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बनाकर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।  अमन-चैन का दिया संदेश अंजुमन कमेटी के सदर रिजवान अंसारी ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारे और अमन-चैन का संदेश देता है। वर्षों से परंपरा चली आ रही है आज तक कभी भी किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है शांति और सोहार्द वातावरण में सम्पन्न होते आ रहा है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कमेटी व स्थानीय लोगों का आभार जताया। जुलूस निर्धारित रूट से होते हुए अपने मुकाम तक पहुंचा।

Post a Comment

0 Comments