सोमवार को आर के महिला महाविद्यालय गिरिडीह में महान भारतीय सांख्यिकीविद् प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ कृष्णानन्द शर्मा ने कहा कि प्रो. पी.सी. महालनोबिस को भारत में आधुनिक सांख्यिकी का जनक माना जाता है और उन्होंने भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की तथा देश में वैज्ञानिक आंकड़ा संग्रह एवं विश्लेषण की मजबूत नींव रखी। प्राचार्य श्री शर्मा ने कहा किआर्थिक योजना और नीति निर्माण में उनके योगदान को आज भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर के महिला महाविद्यालय के स्थापना में उनकी योगदान अविस्मरणीय है।आज के इस कार्यक्रम में डॉ आतिश रंजन, प्रो लक्ष्मण राम,श्री सच्चिदानंद सिंह, जितेंद्र चौरसिया, सौमीत सामंता,पिंकी मिश्रा, राखी प्रसाद,ज्योति प्रकाश एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।




0 Comments