


गिरिडीह :पुलिस केंद्र गिरिडीह के मल्टीपर्पज हॉल में सोमवार को दोपहर 12 बजे "आपका मोबाइल फिर से आपका" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में आम जनता के खोए हुए एवं बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए इस अवसर पर डीएसपी, एसडीपीओ, जिले के सभी थाना प्रभारी, साइबर सेल के पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बरामद मोबाइल फोन का सत्यापन कराने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किया।अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने गिरिडीह पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव और मोबाइल सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिक उपस्थित रहे। "आपका मोबाइल फिर से आपका" अभियान के माध्यम से गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर आमजन के बीच भरोसा और विश्वास मजबूत करने का संदेश दिया।


0 Comments