सड़क सुरक्षा के निमित्त वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाएं- उपायुक्त, बोकारो....
================================
सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है- उपायुक्त, बोकारो....
================================
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर...
================================
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में शिबू सोरेन स्मृति भवन टाउन हॉल में आयोजित की गई...
================================
आज दिनांक 22 जून, 2026 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में शिबू सोरेन स्मृति भवन टाउन हॉल में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य, चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात सुरक्षा मानकों का पालन कराने पर विशेष बल दिया गया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीना, अपर समाहर्ता श्री सुनील चंद्र, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मारुति मिंज, डीएसपी नगर श्री राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार उपस्थित थे।
सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है-
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने तथा युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने पर बल दिया।
सड़क सुरक्षा के निमित्त वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाएं-
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से जानकारी दी गई की सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं शाम और दोपहर के समय में होती है। इसपर उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के निमित्त वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाएं। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से यह भी जानकारी दी गई की सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं पेटरवार क्षेत्र में होती है।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों, दुर्घटना के प्रमुख कारणों तथा उनके निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरलोडिंग पर रोक, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।




0 Comments