Translate

स्कॉलर बैज सेरेमनी में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, टॉप-4 विद्यार्थियों को मिला विशेष बैज

 

गिरिडीह: सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, मोतीलेदा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में "स्कॉलर बैज सेरेमनी" का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा में प्रथम से चौथे स्थान तक रहने वाले विद्यार्थियों को विशेष स्कॉलर बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलुजा, निदेशक रमनप्रीत कौरसलुजा एवं उप-प्राचार्य सुमित शर्मा समेत अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा।विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। जैसे ही छात्रों को स्कॉलर बैज प्रदान किया गया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।विद्यालय की प्रधानाचार्या मान्या शर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल छात्रों की बौद्धिक क्षमता का प्रतीक नहीं है, बल्कि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का भी परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रत्येक छात्र की प्रतिभा को निखारने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलुजा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों से भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं।

Post a Comment

0 Comments