Translate

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, राँची झारखण्ड तथा जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर बास्केटबॉल प्रतियोगिता - 2026 आज दिनांक 23/06/2026 को चिन्मया विद्यालय, सेक्टर 5,बोकारो इस्पात नगर,बोकारो में आयोजित किया गया जिसमे कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:-

बालक वर्ग बास्केटबॉल

प्रथम स्थान

द्वितीय स्थान

तृतीय स्थान 

प्रतियोगिता के उपरांत उपस्थित आई ए एस प्रशिक्षु अरविंद राधाकृष्णन ने उपस्थित खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा "आज के दिन हमें केवल यह नहीं सोचना चाहिए कि कौन जीता, बल्कि यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने दैनिक जीवन में खेलों और शारीरिक गतिविधियों को अवश्य शामिल करेंगे। चाहे हम किसी भी स्तर पर खेलें, महत्वपूर्ण यह है कि हम सक्रिय रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं"। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में बढ़- चढ़कर भाग लेने से जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आई ए एस प्रशिक्षु अरविंद राधाकृष्णन, जिला खेल पदाधिकारी, जिला खेल समन्वय,चिन्मया विद्यालय, सेक्टर 5,बोकारो के सभी शिक्षक एवं बास्केटबॉल प्रशिक्षक संजीव कुमार सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments