Translate

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), गिरिडीह जिला द्वारा संगठन के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में झंडा मैदान, गिरिडीह में दो दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), गिरिडीह जिला द्वारा संगठन के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में झंडा मैदान, गिरिडीह में दो दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 16 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया गया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। वंही 

प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते सुरेश साव ने कहा कि अभाविप केवल छात्र हितों के लिए ही नहीं, बल्कि खेल, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में भी निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर एडवोकेट चुन्नू कांत ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा। वंही विनय सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। रंजीत राय ने कहा की समाज को एक दिशा देने का कार्य किया है । इस संदर्भ में प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर इस राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अभाविप का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य करना है। वही 

प्रांत SFS सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और खेल के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता से निकलने वाली प्रतिभाएँ भविष्य में झारखंड और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। मौके पर रणजीत सिंह पप्पू अभिनाव जीत विभाग छात्रा प्रमुख अंजलि कुमारी , अभिनाव जीत, नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, सदानंद राय , बिट्टू मोदी ,गुलशन यादव, विवेक , श्रेयांश, सिमरन कुमारी, खुशी ,कृष पासवान , कृष्ण दास आदि उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments