Translate

नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति आवेदकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

 
गिरिडीह : जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित जिला परिवहन कार्यालय में नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति लर्निंग लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान आवेदकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही हिट एंड रन तथा गुड सेमेरिटन (गुड समेरिटन ) योजना के संबंध में भी जागरूक करते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना के घायलों की निस्वार्थ सहायता करने वाले लोगों को कानून के तहत संरक्षण प्रदान किया जाता है अधिकारियों ने सभी आवेदकों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सड़क पर हमेशा सतर्कता बरतें इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों के बीच रोड सेफ्टी हैंडबुक एवं रोड सेफ्टी पंपलेट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 से 150 नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) के इच्छुक आवेदकों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की

Post a Comment

0 Comments