शुक्रवार को रामकृष्ण महिला गिरिडीह में ड्रग्स के दुरुपयोग को रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम IQac ,NCC ,NSS, ke संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के लत से होनेवाले दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर प्राचार्य डॉ के एन शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। वंही मौके पर डॉ अनुज कुमार सिन्हा ने छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए समाज में भी जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। छात्राओं ने नशामुक्ति पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी और जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। इस दौरान डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी को नशा मुक्ति का संकल्प करवाया। इसके साथ ही IQAC समन्वयक प्रो रेणुका साहू ने पाॅवर पॉइंट के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता पर प्रस्तुतीकरण दिया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में डॉ पूनम प्रभा मुंडू,डॉ दीपिका कुमारी, प्रो नम्रता तिर्की तथा छात्राएं उपस्थित थे।





0 Comments