


दिनांक-01.07.2026 को समय रात्रि करीब 01.00 बजे पुलिस अधीक्षक, बोकारो को गुप्त सूचना मिली कि जरीडीह थाना अन्तर्गत ग्राम-तिरो टोला रजवारडीह में दो लड़के अवैध पिस्तौल लेकर किसी बडे अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं ठोस कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) के नेतृत्व में तत्काल एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर दो अपराधकर्मियों 1. विक्रम कुमार दास, उम्र-19 वर्ष, पे०-विभुति भूषण दास, सा०-पाथुरिया दास टोला एवं 2. विक्रम कुमार कपरदार, उम्र-19 वर्ष, पे० अजय कपरदार, सा०-तिरो, टोला रजवारडीह, दोनो थाना-जरीडीह, जिला-बोकारो को गिरफ्तार किया गया साथ ही तलाशी एवं पूछताछ के क्रम में उनके घर के छज्जा में एवं तकीया के नीचे छिपाकर रखे गये दो देशी कट्टा, दो देशी रिवाल्वर एवं दो जिन्दा कारतुस बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अवैध हथियार / गोली रख कर रंगदारी एवं लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे तथा उक्त हथियार / गोली कुछ माह पूर्व बंगाल की ओर से आये दो अज्ञात व्यक्तियों से खरीदे थे। दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम
1. विक्रम कुमार दास, उम्र-19 वर्ष, पे०-विभुति भूषण दास, सा०-पाथुरिया दास टोला, थाना-जरीडीह, बोकारो।
2. विक्रम कुमार कपरदार, उम्र-19 वर्ष, पे० अजय कपरदार, सा०-तिरो, टोला रजवारडीह, दोनो थाना-जरीडीह, जिला-बोकारो
सामानों की बरामदगी
1. देशी रिवाल्वर -02
2. देशी कट्टा -02
3. जिन्दा कारतुस-02
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी का नाम
1. श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, बेरमो अंचल ।
2. पु०अ०नि० बिपिन चन्द्र महतो, थाना प्रभारी, जरीडीह थाना
3. पु०अ०नि दशरथ कुमार दास, जरीडीह थाना ।
4. पु०अ०नि० विकास कु० विश्वकर्मा, जरीडीह थाना ।
5. पु०अ०नि० संजीव कुमार, जरीडीह थाना ।
6. स०अ०नि० उमेश कुमार, जरीडीह थाना ।
7. सशस्त्र बल, जरीडीह थाना शामिल थे


0 Comments