Translate

माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड, माननीय परिवहन मंत्री, झारखंड एवं उपायुक्त महोदय, बोकारो के दिशा-निर्देशों के आलोक में आज पेटरवार प्रखंड कार्यालय, बोकारो में लर्निंग लाइसेंस (LL) अभियान एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड, माननीय परिवहन मंत्री, झारखंड एवं  उपायुक्त महोदय, बोकारो के दिशा-निर्देशों के आलोक में आज पेटरवार प्रखंड कार्यालय, बोकारो में लर्निंग लाइसेंस (LL) अभियान एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 197 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 67 अभ्यर्थियों का लर्निंग लाइसेंस टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें 49 अभ्यर्थी सफल रहे तथा 18 अभ्यर्थी असफल रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन को हिट एंड रन मुआवजा योजना एवं  गुड समैरिटन (Good Samaritan) योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, बोकारो ने सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। उन्होंने कहा कि "सड़क सुरक्षा केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की भी रक्षा करें। दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की मदद करने से न हिचकिचाएं तथा गुड समैरिटन योजना का लाभ उठाते हुए मानवता का परिचय दें।"

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Post a Comment

0 Comments