ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट: गिरिडीह के राजवीर डी. ने बेंगलुरु में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल, झारखंड का नाम रोशन किया है। वंही राजवीर की इस ऐतिहासिक सफलता से गिरिडीह सहित पूरे झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है। इसके साथ ही झारखंड के खेल इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। बेंगलुरु में आयोजित प्रतिष्ठित 'ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट' में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे गिरिडीह के होनहार खिलाड़ी राजवीर डी. और उनके जोड़ीदार (पार्टनर) संबित रमेश ने अंडर-15 (वर्ग 15) डबल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश भर के दिग्गजों के बीच ब्रॉन्ज़ मेडल (कांस्य पदक) पर कब्जा जमाया है।
इस राष्ट्रीय स्तर की उच्च स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, कड़े अनुशासन और अद्वितीय खेल भावना का परिचय दिया। सेमीफाइनल तक के सफर में राजवीर और संबित के जुझारू प्रदर्शन और कड़ी मेहनत ने न सिर्फ गिरिडीह बल्कि पूरे झारखंड राज्य का मान राष्ट्रीय पटल पर बढ़ाया है।
खिलाड़ियों की इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए खेल संघों और खेल प्रेमियों ने कहा कि
"राजवीर और संबित की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और कभी न हार मानने वाले जज़्बे का परिणाम है। इस शानदार जीत ने झारखंड के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया है। हमें उम्मीद है कि वे आगे भी देश-दुनिया में ऐसे ही मेडल जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।"वंही इसे लेकर के उन्हें
बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
राजवीर डी. की इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय सफलता पर झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव, जिला खेल कार्यालय के पदाधिकारी, ज़िला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव, इनडोर स्टेडियम गिरिडीह की प्रबंधन समिति, राजवीर के बैडमिंटन कोच मुकेश कुमार, और झारखंड राज्य के सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों व शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों चैंपियंस को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वंही
पूरा खेल जगत दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है और उम्मीद जता रहा है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश के लिए मेडल जीतकर भी लाएंगे।



0 Comments