Translate

स्कॉलर बी.एड. कॉलेज गिरिडीह ने वनमहोत्सव सप्ताह में फलदार व छायादार पौधे, वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

 

गिरिडीह :पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कॉलर बी.एड. कॉलेज, गिरिडीह द्वारा वनमहोत्सव सप्ताह के तहत मंगलवार को शहर में पौधा वितरण अभियान चलाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों प्रशिक्षुओं ने आमजन, दुकानदारों और राहगीरों के बीच निःशुल्क फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक ध्रुव सांथालिया ने राहगीरों को पौधे देकर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और समाज के युवाओं के साथ शिक्षक प्रशिक्षुओं को भी इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा एक जीवन है और उसका संरक्षण हम सभी का दायित्व है प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के प्रशिक्षु पौधा वितरण अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है अभियान के दौरान आम, अमरूद, जामुन, आंवला, पपीता, नींबू सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. संतोष कुमार चौधरी एवं आशीष राज ने पूरी टीम के साथ अभियान का सफल संचालन किया। इस अवसर पर डीएलएड प्रभारी डॉ. हरदीप कौर सहित महाविद्यालय के सैकड़ों प्रशिक्षु, सहायक व्याख्याता एवं कार्यालय कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments